SBI Surya Ghar – Loan for Solar Roof Top - Personal Banking
एसबीआई सूर्य घर योजना


एसबीआई सूर्य घर योजना
- विशेषताएँ
- सोलर रूफ टॉप वित्त के लिए एसबीआई सूर्य घर योजना पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
- Customer's Journey Guide

अस्वीकरण
"प्रोसीड" पर क्लिक करने पर आप भारतीय स्टेट बैंक की वेबसाइट से बाहर आ जाएंगे तथा तीसरे पक्ष वेंडर (वेंडरों) द्वारा परिचालित वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे। भारतीय स्टेट बैंक ऐसी वेबसाइटों का न ही नियंत्रण करता है और न ही इनकी पुष्टि करता है तथा उनकी ओर से कोई जिम्मेदारी नहीं लेता है। यह वेबसाइट तीसरे पक्ष वेंडर (वेंडरों) के शर्तों एवं निबंधनों द्वारा नियंत्रित है।

अस्वीकरण
"प्रोसीड" पर क्लिक करने पर आप भारतीय स्टेट बैंक की वेबसाइट से बाहर आ जाएंगे तथा तीसरे पक्ष वेंडर (वेंडरों) द्वारा परिचालित वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे। भारतीय स्टेट बैंक ऐसी वेबसाइटों का न ही नियंत्रण करता है और न ही इनकी पुष्टि करता है तथा उनकी ओर से कोई जिम्मेदारी नहीं लेता है। यह वेबसाइट तीसरे पक्ष वेंडर (वेंडरों) के शर्तों एवं निबंधनों द्वारा नियंत्रित है।
विशेषताएँ
क्र.सं
|
मद
|
पात्रता की शर्तें
(₹2 लाख तक) |
पात्रता की शर्तें
(>₹ 2 लाख और ₹6 लाख तक) |
---|---|---|---|
1. | उद्देश्य | 3 किलोवाट तक के सोलर रूफ टॉप की स्थापना | 3 किलोवाट से अधिक और 10 किलोवाट तक के सोलर रूफ टॉप की स्थापना |
2. | ऋण राशि | ₹ 2 लाख तक की ऋण राशि के लिए सोलर रूफ टॉप की स्थापना | ₹ 2 लाख से अधिक और ₹ 6 लाख तक की ऋण राशि के लिए सोलर रूफ टॉप की स्थापना |
3. | आयु और अन्य पात्रता शर्तें |
|
|
4. | पैन | CIBIL के लिए PAN वैकल्पिक | पैन अनिवार्य |
5. | मार्जिन | परियोजना लागत का न्यूनतम 10% | परियोजना लागत का न्यूनतम 10% |
6. | ब्याज दर (फ्लोटिंग ब्याज़ दर) | ईबीएलआर - 2.15% आज की तिथि में प्रभावी ब्याज दर 6.50% | ईबीएलआर + 0%- आज की तिथि में प्रभावी दर 8.65% |
7. | अवधि | अधिकतम 120 माह (अधिस्थगन अवधि सहित) कोई न्यूनतम अवधि नहीं (कोई अवधिपूर्व चुकौती शुल्क नहीं) |
|
8. | प्रतिभूति | आस्तियों का दृष्टिबंधक | |
9. | प्रोसेसिंग शुल्क | शून्य | |
10. | आर्थिक सहायता (सब्सिडी) |
|
सब्सिडी राशि – रु. 78000 suryaghar.gov.in (एमएनआरई वेबसाइट) पर उधारकर्ता द्वारा दावा किया जाएगा (ऋण खाते में सब्सिडी राशि जमा कराने के लिए ऋण खाता संख्या प्रदान करें) |
11. | निवल वार्षिक आय | आवश्यक नहीं | न्यूनतम - रु. 3 लाख |
12. | अपेक्षित दस्तावेज़ |
|
|
13. | अधिस्थगन अवधि | संवितरण की तिथि से 6 माह | |
14. | संवितरण | एमएनआरई द्वारा यथा अधिदेशित सभी अपेक्षित साध्यता रिपोर्टें प्रस्तुत करने के बाद सीधे विक्रेता/ईपीसी ठेकेदार को संवितरण किया जाएगा। ऋण राशि + उधारकर्ता के मार्जिन का संवितरण | |
15. | अन्य प्रसंविदाएँ |
|
|
16. | ऋण आवेदन के लिए लिंक |
पंजीकरण के लिए लिंक –https://pmsuryaghar.gov.in ऋण आवेदन के लिए लिंक –https://www.jansamarth.in |
सोलर रूफ टॉप वित्त के लिए एसबीआई सूर्य घर योजना पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
1. सोलर रूफ टॉप वित्त के लिए एसबीआई सूर्य घर ऋण लेने के लिए कौन पात्र हैं?
उत्तर: सभी निवासी वैयक्तिक आवेदक जिनके पास पर्याप्त छत क्षेत्र और छत के शीर्ष अधिकार हैं, जिन पर स्थापना प्रस्तावित है, साथ ही तकनीकी विशिष्टताओं को पूरा करते हुए ग्राउंड-माउंटेड एलिवेटेड इंस्टॉलेशन का विकल्प भी चुन सकते हैं। तथापि, उसे उस स्थान/भूमि पर अधिकार होना चाहिए जिस पर अधिष्ठापन प्रस्तावित है, सोलर रूफ टॉप की स्थापना के लिए इस ऋण का लाभ उठा सकता है।
2. एसबीआई सूर्य घर योजना में कितनी ऋण राशि उपलब्ध है?
उत्तर: कोई न्यूनतम ऋण राशि नहीं है। अधिकतम ऋण राशि ₹ 6 लाख है।
3.क्या इस ऋण के लिए कोई न्यूनतम आय मानदंड हैं?
उत्तर: नहीं, ₹ 2 लाख तक की ऋण राशि के लिए, कोई न्यूनतम आय मानदंड नहीं है। हालांकि, ₹ 2 लाख से अधिक और ₹ 6 लाख तक के ऋण का लाभ उठाने के लिए, शुद्ध वार्षिक आय ₹ 3 लाख और उससे अधिक होनी चाहिए।
4. ऋण प्राप्त करने के लिए मुझे कितनी मार्जिन राशि देनी होगी?
उत्तर: केवल 10%
5. इस योजना की ब्याज दर क्या है?
उत्तर: दिनांक 15.06.2025 को
(क) 6.00% प्रति वर्ष, यदि ऋण राशि ₹ 2 लाख तक है।
(ख) 8.15% प्रति वर्ष, यदि ऋण राशि ₹ 2 लाख से अधिक और ₹ 6 लाख तक है।
कृपया ध्यान दें कि यह ऋण फ्लोटिंग ब्याज दर पर उपलब्ध है।
6. एसबीआई सूर्य घर योजना के तहत किस आयु तक ऋण प्राप्त कर सकते हैं?
उत्तर: ऋण के लिए आवेदन करने की अधिकतम आयु 65 वर्ष है, यदि आप इसे एकल नाम से आवेदन कर रहे हैं। अन्यथा, यदि आप संयुक्त नामों में आवेदन कर रहे हैं तो अधिकतम आयु 75 वर्ष है। हालांकि, सह-उधारकर्ता की 75 वर्ष की आयु पूरी करने से पहले ऋण बंद कर दिया जाना चाहिए।
7. क्या मुझे प्रोसेसिंग शुल्क का भी भुगतान करने की आवश्यकता है?
उत्तर: नहीं, यह एसबीआई सूर्य घर योजना के लिए समाप्त कर दिया गया है।
8. क्या इस ऋण का लाभ उठाने के लिए पैन/आईटी रिटर्न/फॉर्म 60 अनिवार्य है?
उत्तर: नहीं, अगर ऋण राशि ₹ 2 लाख तक है। हालांकि, ₹ 2 लाख से अधिक और ₹ 6 लाख तक के ऋण के लिए यह अनिवार्य हैं।
9. इस ऋण के लिए न्यूनतम सिबिल स्कोर कितना होना चाहिए?
उत्तर: (क) रु. 2 लाख तक की ऋण राशि के लिए, कोई न्यूनतम स्कोर निर्धारित नहीं है।
(ख)₹ 2 लाख से अधिक और ₹ 6 लाख तक की ऋण राशि के लिए, यह 650 है।
हालांकि, सिबिल में डिफ़ॉल्ट/बट्टे खाते में डाले गए ग्राहक पात्र नहीं हैं।
10. क्या एनटीसी (न्यू टू क्रेडिट)) ग्राहक भी इस ऋण के लिए पात्र हैं?
उत्तर: हाँ
11. क्या मुझे एसबीआई में बचत बैंक खाता रखना आवश्यक है?
उत्तर: हाँ
हालांकि, यदि किसी ग्राहक का एसबीआई में बचत बैंक खाता नहीं है, तो वह एक नया बचत खाता खोल सकता है और ऋण के लिए आवेदन कर सकता है।
12. न्यूनतम चुकौती अवधि क्या है?
उत्तर: इस ऋण के लिए कोई न्यूनतम चुकौती अवधि निर्धारित नहीं की गई है।
13. अधिकतम चुकौती अवधि क्या है?
उत्तर: 10 वर्ष (6 महीने की अधिस्थगन अवधि सहित)।
14. यदि मैं ऋण की अवधि समाप्त होने से पहले उसे बंद कर दूं तो क्या कोई समय-पूर्व भुगतान दंड लगेगा?
उत्तर: नहीं।
15. ऋण कैसे वितरित किया जाएगा?
उत्तर: ऋण सीधे विक्रेता / चैनल पार्टनर / ईपीसी ठेकेदार के खाते में वितरित किया जाएगा।
16. मैं सब्सिडी का दावा कैसे कर सकता हूं?
उत्तर: ऋण खाता संख्या उद्धृत करके एमएनआरई साइट (https://pmsuryaghar.gov.in) पर उधारकर्ता द्वारा सब्सिडी का दावा किया जा सकता है।
17. क्या सोलर रूफ टॉप पैनल और उपकरण का बीमा अनिवार्य है ?
उत्तर: यदि ऋण राशि ₹ 2 लाख तक है, तो बीमा वैकल्पिक है।
हालांकि, यह अनिवार्य है यदि ऋण राशि ₹ 2 लाख से अधिक और ₹ 6 लाख तक है
(बीमा शुल्क ग्राहक द्वारा वहन किया जाएगा)
18. ऋण के लिए आवेदन करने के लिए बैंक को किन दस्तावेजों की आवश्यकता है?
उत्तर: (क) ₹ 2 लाख तक के ऋण के लिए, केवल बिजली बिल (भौतिक बिजली बिल की प्रति) और केवाईसी दस्तावेजों की आवश्यकता होती है, जो पते के प्रमाण और पहचान प्रमाण हैं।
(ख) यदि ₹ 2 लाख से अधिक और ₹ 6 लाख तक के लिए ऋण के लिए आवेदन किया जाता है, तो पहचान प्रमाण, पते के प्रमाण के अलावा, बैंक खाता विवरण के साथ आय दस्तावेज भी आवश्यक हैं।
वेतनभोगी व्यक्ति के लिए, पिछले 2 वर्षों का फॉर्म 16 आवश्यक है और स्व-व्यवसायी आवेदक के लिए, पिछले 2 वर्षों का आयकर रिटर्न आवश्यक है।
19. मैं ऋण के लिए कैसे आवेदन कर सकता हूं?
उत्तरः बैंक की वेबसाइट bank.sbi पर जाकर Loans के अंतर्गत कृपया एसबीआई सूर्य घर योजना में जाएं और Apply Now का विकल्प चुनें।
वैकल्पिक रूप से, आप पहले https://pmsuryaghar.gov.in पर रजिस्टर कर सकते हैं और फिर https://www.jansamarth.in पर ऋण के लिए आवेदन कर सकते हैं।
20. यदि मुझे कुछ संदेह / स्पष्टीकरण की आवश्यकता हो , तो मुझे किससे संपर्क करना चाहिए ?
आप हमारे संपर्क केंद्र से 18001234 या 18002100 या 1800112211 पर बात कर सकते हैं। आप cm4.retailloans@sbi.co.in को मेल कर सकते हैं और उसकी एक प्रति dgmecom.pbbu@sbi.co.in dgmecom.pbbu@sbi.co.in को भेज सकते हैं। ।
Last Updated On : Thursday, 03-07-2025

ब्याज दर
2.70% प्रति वर्ष.
से प्रभावी>3.00% प्रति वर्ष.
10 करोड़ रुपए व अधिक, 15.10.2022 से प्रभावी
6.00%
₹2 लाख तक की ऋण राशि के लिए
8.15%
₹2 लाख से अधिक और ₹6 लाख तक की ऋण राशि के लिए